जनता दर्शन में सीएम योगी का संदेश पारिवारिक विवाद संवाद से सुलझाएं, बच्चों के भविष्य को रखें सर्वोपरि

जनता दर्शन में सीएम योगी का संदेश पारिवारिक विवाद संवाद से सुलझाएं, बच्चों के भविष्य को रखें सर्वोपरि

स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पारिवारिक विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों के साथ-साथ खिलाड़ियों और बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीय संवाद किया।

पारिवारिक विवादों पर दी अहम सलाह

जनता दर्शन में कई लोग घरेलू विवादों की शिकायत लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में केवल शिकायत सुनने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि संबंधित लोगों की काउंसिलिंग भी की। उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर होने वाले मतभेदों को आपसी बातचीत और घर के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों की दखल कई बार रिश्तों में और अधिक दूरी पैदा कर देती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पारिवारिक कलह का सबसे अधिक असर घर के बच्चों पर पड़ता है। ऐसे माहौल में बच्चों की पढ़ाई, मानसिक विकास और भविष्य प्रभावित होता है। इसलिए धैर्य, संवाद और समझदारी से विवादों का समाधान निकालना ही बेहतर रास्ता है। राजस्व और पुलिस मामलों में अधिकारियों को सख्त निर्देश जनता दर्शन के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित कई शिकायतें भी सामने आईं। मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से यह जानकारी ली कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कब शिकायत दी थी और अब तक क्या कार्रवाई हुई। जिन मामलों में अनावश्यक देरी मिली, उन पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तय समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे खिलाड़ियों से उन्होंने उनकी तैयारी, प्रतियोगिताओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिन खिलाड़ियों ने अभी तक बड़ा पदक नहीं जीतने की बात कही, उन्हें मुख्यमंत्री ने निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। लगातार मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के साथ सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता दी जाएगी।

बच्चों से आत्मीय मुलाकात, पढ़ाई पर दिया जोर

जनता दर्शन में अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका नाम और कक्षा पूछी तथा उनसे आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भेंट की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने तथा जीवन में आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के इस सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार से जनता दर्शन का माहौल भी काफी आत्मीय दिखाई दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें