भारतीय हलधर किसान यूनियन में भारतीय किसान यूनियन (एकता) का विलय, सोनू सिंह सिकरवार की हुई घर वापसी

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा/लखनऊ। भारतीय हलधर किसान यूनियन को रविवार को बड़ा संगठनात्मक बल मिला, जब भारतीय किसान यूनियन (एकता) का औपचारिक रूप से भारतीय हलधर किसान यूनियन में विलय कर दिया गया। यह विलय संगठन के कोर कमेटी अध्यक्ष शिवनाथ सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
भारतीय किसान यूनियन (एकता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू सिंह सिकरवार ने अपनी पूरी टीम के साथ भारतीय हलधर किसान यूनियन में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों के कारण उन्होंने पहले संगठन छोड़ा था, लेकिन उनकी आस्था हमेशा भारतीय हलधर किसान यूनियन में रही है। अब वह राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपी जाने वाली हर जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। सोनू सिंह सिकरवार ने बताया कि आगामी दिनों में लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल किसान महापंचायत के दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी और पद की घोषणा की जाएगी।
वहीं, कोर कमेटी अध्यक्ष शिवनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सोनू सिंह सिकरवार संगठन के पुराने और समर्पित साथी रहे हैं। उनकी घर वापसी संगठन के लिए खुशी की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने सोनू सिंह सिकरवार का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संजीव यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मजदूर मोर्चा) राजकुमार राघव, राष्ट्रीय सचिव राकेश प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सिंह राघव, प्रदेश उपाध्यक्ष इकरार हुसैन, मुख्य महासचिव (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) राहुल यादव, बुलंदशहर प्रभारी प्रशांत कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रानू ठाकुर, जिला सचिव लोकेश यादव तथा गिरवर सिंह सोलंकी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal