कैलाश मंदिर परिसर में सत्संग का आयोजन, संतों ने नाम-स्मरण और सत्य नारायण कथा का बताया महत्व

कैलाश मंदिर परिसर में सत्संग का आयोजन, संतों ने नाम-स्मरण और सत्य नारायण कथा का बताया महत्व

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार

18 एवं 19 जुलाई 2026, रविवार को कैलाश मंदिर परिसर,में मानव कल्याण आश्रम जी टी रोड एटा के सौजन्य से सदभावना संत सम्मेलन सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संतों के प्रवचनों का श्रवण किया। सत्संग में महात्मा गोपालानंद जी ने अपने प्रवचनों में सत्य नारायण कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रभु का नाम जपता और उनका स्मरण करता है, उसका जीवन सफल होता है तथा उसकी आत्मा का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि भजन, सत्संग और ईश्वर भक्ति ही मनुष्य के उद्धार का सच्चा मार्ग हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा एक हैं और प्रत्येक जीव के हृदय में उनका निवास है। यदि मनुष्य अपने भीतर झांके और सच्ची श्रद्धा से प्रभु का स्मरण करे, तो उसे ईश्वर की अनुभूति अवश्य होती है। संतों ने नाम-स्मरण की महिमा बताते हुए कहा कि जीवन भर जिस वस्तु या विचार का मनुष्य अभ्यास करता है, अंतिम समय में वही स्मरण आता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सदैव प्रभु के नाम का जाप और सत्कर्म करना चाहिए। संतों ने गुरु महिमा, भक्ति और आत्मकल्याण पर भी विस्तार से प्रकाश डाला तथा श्रद्धालुओं से प्रेम, सेवा और सदाचार का जीवन अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुसाफ़िर नंद महाराज पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें