दो दिनों की बारिश से सोनपुर भाभर-भवनडीह मार्ग जलमग्न, आवागमन हुआ मुश्किल

दो दिनों की बारिश से सोनपुर भाभर-भवनडीह मार्ग जलमग्न, आवागमन हुआ मुश्किल

संवाददाता अब्दुल मजीद

बलरामपुर। गैंसरी विधानसभा क्षेत्र के सोनपुर भाभर-भवनडीह मार्ग पर पुल के पास लगातार दो दिनों से हुई बारिश के कारण सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। पानी भरने से सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जलभराव के कारण बाइक, कार, बस और अन्य चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। कई वाहन चालक गड्ढों का अंदाजा न लग पाने से दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करने को मजबूर हैं। बरसात के चलते सड़क पर पानी जमा रहने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों, स्कूल-कॉलेज तथा बाजार आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित और सुचारु बनाया जाए, ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए