कासगंज में कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन लागू, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगी नई यातायात व्यवस्था

कासगंज में कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन लागू, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगी नई यातायात व्यवस्था

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस अवधि में जिले में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे सार्वजनिक यातायात बाधित न हो। यह पर्व सीमावर्ती जनपदों और राज्यों से आने वाले बड़ी संख्या में कांवड़ियों द्वारा मनाया जाता है। कांवड़ यात्री सोरों थाना क्षेत्र के लहरा गंगा घाट और कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण यातायात बाधित होने की आशंका रहती है।

डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:

एटा से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन सौरभ ढाबा, एटा रोड से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन अमरपुर घाट बाईपास से मंडी तिराहा कासगंज पहुंचेंगे और फिर सहावर, गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे। हाथरस से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले वाहन नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा, एटा रोड होते हुए अमरपुर घाट बाईपास से मंडी तिराहा कासगंज पहुंचेंगे। इसके बाद वे सहावर, गंजडुंडवारा क्षेत्र से होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे। अलीगढ़ से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले सभी वाहन हजारा नहर पुल से मामों बाईपास और गौरहा नहर पुल से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन सहावर, गंजडुंडवारा क्षेत्र होते हुए कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे।कछला गंगा घाट से कासगंज की ओर आने वाले सभी वाहन दुपहिया मोड़ नगरिया, थाना सोरों से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन कस्बा याकूतगंज से सहावर और अमापुर, कासगंज होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। सोरों की तरफ से बरेली-बदायूं की ओर जाने वाले सभी वाहन पुलिस चौकी नगरिया से पहले नगरिया तिराहा से सहबाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल से जनपद बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे। बदायूं की तरफ से कादरगंज गंगा पुल होकर आने वाले भारी वाहन तरसी तिराहा से पटियाली और सिढ़पुरा होते हुए अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें