अंबेडकर चौराहे पर ‘उत्तर प्रदेश विकास यात्रा’ का जोरदार स्वागत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।
प्रतापगढ।जागरण समूह द्वारा आयोजित ‘उत्तर प्रदेश विकास यात्रा’ का बुधवार को प्रतापगढ़ के अंबेडकर चौराहा पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारी वर्ग, प्रबुद्धजनों तथा सामाजिक संगठनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, सम्मानित व्यापारीगण, प्रबुद्धजन, दैनिक जागरण परिवार के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को समर्पित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश विकास यात्रा’ प्रदेश की विकास गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में सकारात्मक संवाद और जनभागीदारी को भी सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
अंत में उपस्थित जनों ने दैनिक जागरण परिवार को इस प्रेरणादायी पहल के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।












