हीरागंज नगर पंचायत स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

हीरागंज नगर पंचायत स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

हीरागंज/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हीरागंज के विकास पुरुष उदय शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया, जिसके पश्चात भगवान श्री हनुमान जी महाराज के नाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों ने सहभागिता की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “जय श्रीराम” तथा “जय बजरंगबली” के उद्घोष से माहौल गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर उदय शंकर पाण्डेय ने कहा कि नगर पंचायत के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने नगर पंचायत हीरागंज के सभी नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास, अनुशासन और सेवा भाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें