एटा में निषाद पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया, संघर्ष और सामाजिक न्याय को किया याद।
संवादाता अमन अहमद।
एटा। शनिवार को एटा की मंडी समिति स्थित कांशीराम कॉलोनी के पार्क में निषाद पार्टी द्वारा पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राजू कश्यप ने की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने कहा कि फूलन देवी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थीं, बल्कि अन्याय, उत्पीड़न और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया तथा उनके जीवन से समाज को संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा मिलती है। वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए उनके संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा।इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख महासचिव डॉ. सुभाष शाक्य, हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट, पं. सुभाष उपाध्याय, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ओमलक्ष्मी, शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार, रवि कश्यप, देवांश वर्धन कश्यप, गौरी शंकर कश्यप, गुलजारीलाल कश्यप, वेद सिंह कश्यप, राम शंकर कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वीरांगना फूलन देवी के बताए संघर्ष, सामाजिक समानता और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।












