बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन का विशेष फोकस।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
पट्टी, प्रतापगढ़। बाबा बेलखरनाथ धाम में आगामी सावन मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्र ने थाना अध्यक्ष दिलीपपुर एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए।इसके साथ ही आपातकालीन मेडिकल स्टॉल, एम्बुलेंस की उपलब्धता और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।अधिकारियों से कहा गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र ने कहा कि “श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि सावन मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
ये भी पढ़ें करछना के लोकप्रिय विधायक पीयूष रंजन निषाद का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, उमड़ा जनसैलाब












