प्रतापगढ़ में अपराध नियंत्रण पर एसपी दीपक भूकर सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश

प्रतापगढ़ में अपराध नियंत्रण पर एसपी दीपक भूकर सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में रविवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और अभियोजन की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, जीआरपी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।एसपी ने हत्या, लूट, डकैती, चोरी, वाहन चोरी, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट, गोवध, अवैध शराब और भूमि विवाद सहित सभी गंभीर मामलों की समीक्षा करते हुए वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामील और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के निर्देश दिए।बैठक में डायल-112 की रिस्पांस टाइम, आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, सीसीटीएनएस पर प्रविष्टियां, लंबित मालों के निस्तारण, e-Sakshya के प्रभावी उपयोग, फॉरेंसिक साक्ष्यों के अधिकतम संकलन तथा ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन दृष्टि, ऑपरेशन त्रिनेत्र, एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई तेज करने पर भी जोर दिया गया।एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, बैंक-एटीएम, बाजारों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर प्रभावी चेकिंग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और बीट पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से निष्पक्ष, संवेदनशील और पेशेवर कार्यशैली अपनाते हुए जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन मेले की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन का विशेष फोकस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें