जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर ने शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसपी दीपक भूकर ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली सभी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख निस्तारण सुनिश्चित कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार












