मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं “मिसाइल मैन” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने ज्ञान, सादगी और राष्ट्रभक्ति से करोड़ों भारतीयों का मार्गदर्शन किया। उनका जीवन कठिन परिश्रम, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।

जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने कहा कि डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा। विकसित और आत्मनिर्भर भारत का उनका सपना आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।

कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने व्यक्तित्व और कार्यों से सिद्ध किया कि विनम्रता, ज्ञान और कर्म ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होते हैं। उनका जीवन प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस युवा दल के महासचिव अश्विनी उपाध्याय, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, नगर पंचायत सिटी अध्यक्ष सहजाद सलमानी, नगर सचिव अरबाज आलम, महालक्ष्मी, प्रदीप कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें