लालगंज ट्रॉमा सेंटर में बिजली गुल, गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल

लालगंज ट्रॉमा सेंटर में बिजली गुल, गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल

संवाददाता सदानंद द्विवेदी

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज स्थित ट्रॉमा सेंटर में सोमवार, 27 जुलाई की रात लगभग 9:30 बजे बिजली आपूर्ति ठप होने से मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस और तेज गर्मी के कारण वार्डों में भर्ती मरीज तथा बाहर बैठे तीमारदार काफी देर तक बेहाल रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉमा सेंटर में बिजली जाने के बाद किसी वैकल्पिक व्यवस्था, जैसे जनरेटर या बैकअप पावर, की तत्काल व्यवस्था नहीं की गई। इससे पंखे, कूलर और अन्य आवश्यक विद्युत उपकरण बंद हो गए, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई।

बिजली संकट को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से आपात स्थिति के लिए स्थायी वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने और तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें