प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में अधिवक्ता व पत्रकार की मौत, दो युवक गंभीर

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में अधिवक्ता व पत्रकार की मौत, दो युवक गंभीर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला-मुंशीगंज रोड पर शुक्रवार देर शाम करीब 9:30 बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 28 वर्षीय पत्रकार एवं अधिवक्ता विवेक सिंह की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों की मदद शुरू की।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ भेजा। वहां चिकित्सकों ने विवेक सिंह को मृत घोषित कर दिया।

मृतक विवेक सिंह (28) कंधई थाना क्षेत्र के नवगढ़ गांव के निवासी थे। वह पत्रकार होने के साथ-साथ अधिवक्ता के रूप में भी कार्यरत थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

हादसे में स्कूटी चालक अमन श्रीवास्तव, निवासी मुकुंदपुर, थाना कोहंडौर, गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे बबलू, निवासी रखहा, थाना कंधई, भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ में जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए चिलबिला-मुंशीगंज रोड पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें