मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के लाभार्थी बच्चों को जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने वितरित किए लैपटॉप

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के लाभार्थी बच्चों को जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने वितरित किए लैपटॉप

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

oplus_136314880
oplus_136314880

डिजिटल शिक्षा के माध्यम से बच्चों को सशक्त बनाना शासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी गाजियाबाद।दिनांक : 31 जुलाई, 2026महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा योजना (बाल सेवा योजना) (कोविड) के अंतर्गत लाभार्थी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान योजना से लाभान्वित 11 बच्चों को लैपटॉप प्रदान कर उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी शैक्षिक प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का ज्ञान अत्यंत आवश्यक हो गया है। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न शैक्षिक संसाधनों, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तथा नवीन जानकारियों तक सहज पहुंच बना सकते हैं, जिससे उनके ज्ञान एवं कौशल का विकास होगा तथा वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य ऐसे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से कोविड महामारी के दौरान प्रभावित बच्चों को विभिन्न प्रकार की सहायता एवं संरक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मनोज कुमार पुष्कर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें