कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख रुपये के विदेशी ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख रुपये के विदेशी ड्रग्स के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

ग्रेटर नोएडा, 30 जुलाई।गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को क्राउन एक्सपो से एक्सपोमार्ट जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान, दीपक कुमार, शिवम कुमार और बौबी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये कीमत के विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। बरामदगी में 1 किलो 50 ग्राम शिलांग गांजा, 70 ग्राम Champagne MD, 75 ग्राम OG (Original Grower California Weed), 144 MDMA Ecstasy गोलियां, 63 ग्राम Hash, एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP16DP2593) तथा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे विदेशी ड्रग्स को स्कूल, कॉलेज एवं हॉस्टलों में पढ़ने और रहने वाले छात्रों को 3 से 4 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचते थे। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।इस मामले में थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0सं0 177/2026 के तहत धारा 8/18/20/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी:1 किलो 50 ग्राम शिलांग गांजा 70 ग्राम Champagne MD 75 ग्राम OG (Original Grower California Weed) 144 MDMA Ecstasy गोलियां 63 ग्राम काला Hash हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP16DP2593)इलेक्ट्रॉनिक कांटा

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal