गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर रेट नोएडा पुलिस द्वारा: 2 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी: नोएडा, 2 अगस्त। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की थाना सेक्टर-113 पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी (UP16DN6075) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग की सहायता से एफएनजी सर्विस रोड, सेक्टर-122 नोएडा के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविन्द (38 वर्ष) पुत्र रामानन्द को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी मूल रूप से ग्राम खरीदहा, थाना भेल्दी, जिला छपरा (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में चार मूर्ति के पास, थाना बिसरख, ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2018 में गाजियाबाद के विजयनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस मामले में थाना सेक्टर-113 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।












