नोएडा पुलिस कमिश्नररेट द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हत्या के दोषी को उम्रकैद, ₹50 हजार का जुर्माना
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़: ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत एक हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में सफलता मिली है।पुलिस महानिदेशक, श्री राजीव कृष्ण IPS उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में संचालित अभियान के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन तथा मॉनिटरिंग सेल, थाना जेवर पुलिस एवं अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना जेवर में दर्ज मु0अ0सं0 249/2021, धारा 302 भादवि के मामले में माननीय न्यायालय ने अभियुक्त आकाश पुत्र सतीश, निवासी भवोकरा, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर को दोषी करार दिया।माननीय न्यायालय ने दिनांक 01 अगस्त 2026 को अभियुक्त को आजीवन कारावास तथा ₹50,000 के अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही आदेश दिया कि अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं न्यायालय में मजबूत पैरवी की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें नोएडा: सेक्टर-20 पुलिस ने चोरी और स्नेचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश दबोचे, चोरी की बाइक, नकदी और चाकू बरामद












