नोएडा, पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन: हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद, 50-50 हजार रुपये का जुर्माना

नोएडा, पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन: हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद, 50-50 हजार रुपये का जुर्माना

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की प्रभावी पैरवी और उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत थाना बिसरख में दर्ज वर्ष 2023 के हत्या के मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।पुलिस के अनुसार, थाना बिसरख में दर्ज मुकदमा संख्या 1023/2023 में अभियुक्त विवेक, पुनीत और अमन को भारतीय न्याय संहिता से पूर्व लागू भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय ने आजीवन कारावास और 40-40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना अदा नहीं करने पर प्रत्येक दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।इसके अलावा धारा 201/34 के तहत तीनों दोषियों को 7 वर्ष के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 3 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह फैसला पुलिस महानिदेशक, श्री राजीव कृष्ण IPS,उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, मॉनिटरिंग सेल, थाना बिसरख पुलिस और अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी का परिणाम है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें