4,496 अपराधियों का सत्यापन, 993 अब भी फरार; गाजियाबाद पुलिस का विशेष अभियान

4,496 अपराधियों का सत्यापन, 993 अब भी फरार; गाजियाबाद पुलिस का विशेष अभियान

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार आज,पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 1 व 2 अगस्त को पिछले पांच वर्षों में संपत्ति संबंधी अपराधों तथा गैंगस्टर अधिनियम के मामलों में शामिल अपराधियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान लूट, स्नैचिंग, वाहन चोरी और अन्य चोरी के मामलों में संलिप्त अपराधियों के वर्तमान पते, गतिविधियों और आपराधिक प्रवृत्ति का भौतिक सत्यापन किया गया।पुलिस के अनुसार अभियान में कुल 4,496 अपराधियों को चिन्हित किया गया। इनमें 356 जेल में मिले, 2,417 का सत्यापन किया गया, 718 जमानत पर पाए गए, जबकि 993 अपराधी फरार अथवा सत्यापन से शेष हैं। नगर, ट्रांस हिंडन और ग्रामीण तीनों जोन में यह कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान सत्यापित अपराधियों को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने की कड़ी चेतावनी दी गई। जिन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, उन्हें चिन्हित कर उनकी लगातार निगरानी की जा रही है तथा सत्यापन का विवरण यक्ष ऐप पर भी दर्ज किया जा रहा है।पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सत्यापन और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें