पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा थाना सेक्टर-20 क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ श्रावण मास के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा, शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा श्री साद मियां खान के निर्देशन में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा थाना सेक्टर-20 क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ श्रावण मास के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात का सतत संचालन कराया जा रहा है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर श्रावण मास के दौरान समस्त धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सतर्क निगरानी बनाए रखते हुए नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें