हरदोई: पत्नी प्रेमी संग फरार हुई, पति ने जहर खाकर दी जान

पत्नी प्रेमी संग फरार हुई, पति ने जहर खाकर दी जान – बच्चों के सामने बिखरा परिवार

हरदोई, उत्तर प्रदेश: जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पत्नी के प्रेमी संग फरार हो जाने से आहत एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। चार बच्चों के पिता 45 वर्षीय सर्वेश ने पत्नी के बेरुखे रवैये से टूटकर चार दिन तक भूखा रहने के बाद जहर खाकर जान दे दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वेश की पत्नी रिंकी पड़ोस में रहने वाले एक हकीम के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इस दौरान सर्वेश ने पत्नी को बार-बार फोन कर बच्चों का हवाला देते हुए उसे घर लौटने की अपील की, लेकिन रिंकी ने साफ इनकार कर दिया।

बेटे लक्की ने बताया कि आखिरी बार जब पिता ने मां से बात की तो उन्होंने कहा –

“खाना न खाओ या जहर खा लो… मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

इस बात से आहत होकर सर्वेश ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से चारों बच्चे सदमे में हैं। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह घटना न सिर्फ एक टूटे हुए परिवार की कहानी है, बल्कि सामाजिक रिश्तों की दरारों की एक गंभीर चेतावनी भी देती है।

ये भी पढ़ें लखनऊ : ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर 4 डॉक्टर बर्खास्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें