कांग्रेसियों ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि…

कांग्रेसियों ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि…

संवाददाता सर्वेश राय  लुधियाना | शहीद उधम सिंह की 86वीं पुण्यतिथि पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दीवान ने कहा कि शहीद उधम सिंह भारत माता के उन वीर सपूतों में से एक थे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर देश को गर्व का अवसर दिया।

उनका बलिदान न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने पंजाब और देश की नई पीढ़ी से अपील की कि वे शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलें, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए कटिबद्ध हों।

इस दौरान प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कंवर हरप्रीत सिंह, सदस्य प्रदेश कांग्रेस सुशील मल्होत्रा, सचिव प्रदेश कांग्रेस इंद्रजीत टोनी कपूर, विनोद बठला, जोगिंदर सिंह जंगी, रोहित पाहवा, मनींदर पाल सिंह टीटू, बलजीत सिंह आहूजा, रजनीश चोपड़ा, हरभगत सिंह ग्रेवाल, संजय बंसल, दीपक हंस, आजाद धानिया, अनिल सचदेवा, हैप्पी कपूर, रमेश कौशल, ललित मनन, सुनील सहगल, राज गिल, अजय बब्बू वालिया, सतीश सोनी, दिनेश सिंगला, राज कुमार पप्पी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें हरदोई: पत्नी प्रेमी संग फरार हुई, पति ने जहर खाकर दी जान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें