गाजियाबाद: मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान का किया आकस्मिक निरीक्षण
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ, ऑल एनसीआर गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने बुधवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, गाजियाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण सुविधाओं एवं संचालित गतिविधियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के समय उपनिदेशक एवं आचार्य डॉ. सौरभ राजपूत अपने समस्त स्टाफ के साथ संस्थान में उपस्थित रहे। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने संस्थान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्थान में प्रशिक्षण कक्ष, कंप्यूटर लैब, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सोलर पैनल, भोजनालय, सुरक्षा व्यवस्था, ऑडिटोरियम तथा पुरुष एवं महिला छात्रावास जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान का हरित परिसर भी इसकी विशेषता है।
मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने संस्थान को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों एवं विभागीय कार्मिकों तक पहुंचाने तथा विभिन्न कैडरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें कांवड़ यात्रा 2026: दूधेश्वरनाथ मंदिर और कैला भट्टा क्षेत्र में पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान












