कांवड़ यात्रा 2026: दूधेश्वरनाथ मंदिर और कैला भट्टा क्षेत्र में पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान
संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली नगर) श्रीमती उपासना पाण्डेय ने थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम एवं पीएसी के साथ श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास तथा कैला भट्टा क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण किया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता और प्रभावी कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा पूरे जनपद में लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट, एसीपी प्रियाश्री पाल ने किया पैदल गश्त












