श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा-2026 के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत गंगनगर कांवड़ यात्रा मार्ग का मोटरसाइकिल से भ्रमण किया गया तथा कांवड़ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में कांवड़ यात्रा 2026के दृष्टिगत आज दिनांक 06-08-2026 की रात्रि को श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा-2026 के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत गंगनगर कांवड़ यात्रा मार्ग का मोटरसाइकिल से भ्रमण किया गया तथा कांवड़ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता, अनुशासन एवं जनसामान्य के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।












