फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 6 अगस्त 2026 को वांछित अभियुक्त हेम सिंह पुत्र स्वर्गीय रामशंकर, निवासी नगला भजना, थाना पिलुआ, जनपद एटा को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 226/26 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पारस त्यागी, कांस्टेबल अमरजीत तथा आरक्षी राहुल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।












