गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर श्रीमान जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में,गोकशी के मामले में वांछित आरोपी इमरान उर्फ तोतला गिरफ्तार,लोनी बॉर्डर पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना कबूला
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने गोकशी की घटना के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान इमरान उर्फ तोतला पुत्र इस्लामुद्दीन, उम्र करीब 47 वर्ष, निवासी बेहटा हाजीपुर, मौलाना आजाद कॉलोनी, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 3 अगस्त 2026 को गोकशी की घटना की सूचना मिलने के बाद थाना लोनी बॉर्डर में उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम, 1955 की धारा 3/5/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
इसके बाद 4 अगस्त को पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी अय्यूब पुत्र हाजी जमुमा को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए थे। इसी मामले में एक अन्य वांछित आरोपी छोटी पत्नी वकील मलिक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
मुखबिर की सूचना पर दबोचा
पुलिस के अनुसार 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने इमरान उर्फ तोतला को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह भी कथित गोकशी की घटना में शामिल था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इस घटना के संबंध में थाना लोनी बॉर्डर में एक मुकदमा दर्ज है। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026












