एटा त्रिलोकपुर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला समेत तीन घायल—पुलिस जांच में जुटी

एटा त्रिलोकपुर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला समेत तीन घायल—पुलिस जांच में जुटी

संवादाता अमन अहमद एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपित लोग घर में घुसे और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान मीना देवी (45 वर्ष), राजेश कुमार (50 वर्ष) और अवनीश चौहान (28 वर्ष) घायल हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मारहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें नो-एंट्री की खुली अनदेखी, शहर में धड़ल्ले से घुस रहे भारी वाहन; एसएसपी कार्यालय के पीछे लगा जाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें