माली का पुरवा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा
प्रतापगढ़। मंगलवार को थाना बाघराय क्षेत्र के माली का पुरवा स्थित पेट्रोल पंप के पास रामवन गमन मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान मंसूर अहमद (55 वर्ष) तथा सुनील हरिजन निवासी तारापुर कंदई, बाघराय के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बाघराय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है












