प्रभारी मंत्री ने शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के परिजनों से की मुलाकात

प्रभारी मंत्री ने शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के परिजनों से की मुलाकात

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गोड़े-छिलबिला चौकी क्षेत्र स्थित शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के निज आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।प्रभारी मंत्री ने शहीद के परिजनों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना और शहीद सूबेदार सुधाकर सिंह के बलिदान को नमन करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शहीद के परिवार के प्रति सरकार की संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें मवैया कला, गड़वारा (अंतू), प्रतापगढ़ में दीक्षा पांडे की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें