जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने की जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



भूमाफियाओं को किसी भी स्थिति में न बख्शा जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, गाजियाबाद।दिनांक : 12 .08. 2026 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान भूमि कब्जे एवं अवैध अतिक्रमण से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्तियों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में भूमाफियाओं को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा सरकारी एवं निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि मौके पर जाकर तथ्यों का सत्यापन करते हुए समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की प्रगति से भी अवगत कराया जाए तथा जनहित से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।












