जलाभिषेक के दौरान,श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन द्वारा श्री दूधेश्वरनाथ मन्दिर में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार कांवड़ यात्रा 2026 के दृष्टिगत आज 11अगस्त को जलाभिषेक के दौरान,श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन द्वारा श्री दूधेश्वरनाथ मन्दिर में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।












