तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे किसान, बाइक तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश

तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे किसान, बाइक तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश

18 किलोमीटर तक गूंजे भारत माता के जयकारे, हजारों किसानों ने लिया हिस्सा

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की ओर से गुरुवार को प्रेमनगर में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। दावतपुर मोड़ से सुबह 11 बजे शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता तिरंगा लेकर बाइक से शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

युवा जिलाध्यक्ष विवेक यादव एवं उपाध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में निकली बाइक तिरंगा यात्रा दावतपुर मोड़ से भादर रोड होते हुए करीब 18 किलोमीटर का सफर तय कर खागा तहसील परिसर पहुंची। कतारबद्ध बाइक पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

यात्रा में शामिल किसानों ने ‘भारत माता की जय’, ‘धरती माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। किसानों और कार्यकर्ताओं में देश के प्रति उत्साह और जोश साफ नजर आया। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में तहसील संरक्षक एवं पूर्व प्रधान रनमन सिंह यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक मौर्य संजीत यादव ग्राम प्रधान,समेत किसान यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने की अपील की।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है