धर्म जागरण के संकल्प के साथ विश्व हिंदू परिषद मनाएगी स्थापना दिवस 

धर्म जागरण के संकल्प के साथ विश्व हिंदू परिषद मनाएगी स्थापना दिवस 

जिला संवाददाता काव्यांश रावत 

एटा: सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड एटा में विश्व हिंदू परिषद की दो सत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत एटा विभाग की नवीन पालक अधिकारी एवं सह प्रांत संयोजिका मातृशक्ति शशिवाला वार्ष्णेय ने भारत माता एवं श्रीराम दरबार के समक्ष पुष्प अर्पित कर की।

शशिवाला ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर संत समाज के आशीर्वाद से हुई थी। परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, धर्म की रक्षा करना और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त से 24 अगस्त तक एटा जिले की प्रत्येक समिति में स्थापना दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए धर्मस्थापना के उपदेशों के माध्यम से हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा। साथ ही अधार्मिक शक्तियों से संघर्ष कर उन्हें समाप्त करने के लिए पुरुषार्थ जागरण का संकल्प भी लिया जाएगा।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार की प्रक्रिया में कई नियुक्तियां की गईं:

गिरीश मुदगल को अध्यक्ष, सकीट प्रखंड

भूपेंद्र यादव ‘सनातनी’ को नगर सहमंत्री, एटा नगर आकाश कश्यप, निशांत, देव चौहान, अमित दुबे को खंड संयोजक, बजरंग दल, यादुवेंद्र दुबे को खंड अध्यक्ष, विहिप शन्नो गुप्ता को खंड संयोजिका, मातृशक्ति बैठक में नवनियुक्त विभाग संयोजिका निशा चौहान का स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुकेश राठौर, अनुभव गुप्ता (जिला सहमंत्री), राजेश चौहान, हरिओम सिंह, वीरपाल शर्मा, सुनील चौहान, आयुष कुमार, हरीश प्रताप सिंह, अनुराग, कुसुम, सुभाष, दिव्यम चौहान, यजुवेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें भारतीय डाक विभाग की ऐतिहासिक रजिस्ट्री सेवा बंद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal