तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

बाइक सवार युवक घायल गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

औंछा/मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के एटा रोड स्थित लखौरा मोड़ पर शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बल्लमपुर निवासी ममता देवी (35) पत्नी नीरेश कुमार शनिवार सायं लगभग 5 बजे अपने भतीजे अतुल कुमार (पुत्र सुनील कुमार) के साथ औंछा दवा लेने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक लखौरा मोड़ के पास पहुंची, तभी एटा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ममता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अतुल को मामूली चोटें आईं।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोश जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के चलते करीब आधे घंटे तक दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप रही। सूचना पर थाना ओंछा प्रभारी अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उनकी 14 वर्षीय पुत्री कोमल और 10 वर्षीय पुत्र अर्पित का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें धर्म जागरण के संकल्प के साथ विश्व हिंदू परिषद मनाएगी स्थापना दिवस 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal