हाईवे पर खड़े भारी वाहन बने मौत का कारण, जिम्मेदार मौन
रायबरेली। जिले में हाईवे किनारे खड़े भारी वाहन अब मौत का कारण बनते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की आंखें अभी भी बंद हैं। खासकर बछरावां क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री के पास हाईवे के किनारे रोजाना दर्जनों ट्रक खड़े रहते हैं।
रविवार को हुए हादसे में एक रोडवेज बस इन्हीं खड़े ट्रकों में से एक से टकरा गई, जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हालांकि नियमों के मुताबिक हाईवे पर वाहन खड़ा करना सख्त रूप से प्रतिबंधित है, लेकिन एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी और मिलीभगत के चलते यह सिलसिला लगातार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन इसी स्थान पर जाम और दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कितनी जानें जाने के बाद प्रशासन जागेगा?
जनहित में अब जरूरी है कि प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे और हाईवे को सुरक्षित बनाए।
ये भी पढ़ें तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत












