ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, साथी गिरफ्तार,अवैध तमंचे -कारतुस व चोरी की R15 बाईक बरामद की
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा


गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में उक्त के सम्बन्ध में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार द्वारा दी गयी जानकारी देते हुए बताया कि रबूपुरा में चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग |जवाबी कार्रवाई में एक घायल, दोनों के कब्जे से तमंचे-कारतूस बरामद ,गौतमबुद्ध नगर। थाना रबूपुरा पुलिस ने 15/16 अगस्त की रात कार्गो टी-पॉइंट पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।पुलिस के मुताबिक दोनों ने रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान मोटरसाइकिल गिर गई और पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बन्टी उर्फ मलिंगा (34), निवासी मुरादगढ़ी, रबूपुरा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं, पुलिस टीम ने कॉम्बिंग के दौरान उसके साथी बबलू (32), निवासी मुरादगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भी .315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। चोरी की R15 भी बरामद पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से यामाहा R15 मोटरसाइकिल संख्या DL 9S BV 8763 बरामद हुई है।
जांच में यह बाइक गुरुग्राम, हरियाणा के सुशांत लोक ईस्ट जोन थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई। पहले से मुकदमे में वांछित थे आरोपी पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी थाना रबूपुरा में दर्ज मुकदमा संख्या 169/2026 में वांछित थे। घायल आरोपी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।— पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर












