स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने थाना विजयनगर का किया भ्रमण, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने थाना विजयनगर का किया भ्रमण, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया उत्साह

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद।80,वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गाजियाबाद पुलिस द्वारा जनसेवा, सुरक्षा और पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।विजय नगर थाने का नविनिकरण निर्माण कार्य एवं व्यवसथा का उपचारिक रूप से जायजा लिया,क्रम में श्रीमान पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ ने पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन श्री धवल जायसवाल के साथ थाना विजयनगर का भ्रमण किया।पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के थाना विजयनगर पहुंचने पर थानप्रभारी धर्मपाल सिंह सहित थाने पर नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्र की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।उन्होंने पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया। साथ ही आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसके उपरांत पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ एवं पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने थाना क्षेत्रांतर्गत काशीराम आवास कॉलोनी का भ्रमण किया।इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की स्थिति एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया और उन्हें देश के राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन के बीच पहुंचकर संवाद किए जाने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद से ही सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए नागरिकों की समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें