विधायक एवं जिलाधिकारी ने वंदे मातरम् वाटिका में किया पौधारोपण, शहीद परिवारों का किया सम्मान,कुष्ठ आश्रम में कुष्ट रोगियों को फल, कपड़े सहित अन्य जरूरत के सामान किए वितरित

विधायक एवं जिलाधिकारी ने वंदे मातरम् वाटिका में किया पौधारोपण, शहीद परिवारों का किया सम्मान,कुष्ठ आश्रम में कुष्ट रोगियों को फल, कपड़े सहित अन्य जरूरत के सामान किए वितरित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद।दिनांक : 15 अगस्त, 2026 स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग, गाजियाबाद द्वारा रक्षा भूमि राइफल रेंज, विजयनगर में “एक पेड़ देश के नाम” थीम के अंतर्गत “वंदे मातरम् वाटिका” में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद विधायक श्री संजीव शर्मा तथा जिलाधिकारी गाजियाबाद श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक श्री संजीव शर्मा द्वारा पीपल तथा जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा पिलखन के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग, गाजियाबाद की प्रभागीय निदेशक श्रीमती ईशा तिवारी, उप प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. सलोनी तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीमती निमी कुचिया सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त सर्व हितकारी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों का सम्मान भी किया गया। शहीद परिवारों से श्रीमती सरोज देवी, श्री आकाश चौधरी एवं श्री राकेश को विधायक श्री संजीव शर्मा द्वारा सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर गाजियाबाद रेंज का समस्त वन स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा हिंडन नदी के पास गाजियाबाद में स्थित प्रमुख कुष्ठ आश्रम नवजीवन कुष्ठ आश्रम है, में कुष्ट रोगियों को फल, कपड़े सहित अन्य जरूरत के सामान वितरित किये गये।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें