गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत में 36 पुलिसकर्मियों को सम्मान, जानें किसे मिला राष्ट्रपति पदक और किसे मिला स्वर्ण चिह्न
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाजियाबाद कमिश्नरेट के 36 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए पदक प्रदान किए, जिसमें इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह को दो सम्मान मिले। विजयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह को दो अलग-अलग सम्मान मिल गाजियाबाद कमिश्नरेट के 36 पुलिस कर्मी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह को राष्ट्रपति व डीजीपी के दो पदक।वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक 11 अग्निशमन कर्मियों को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाजियाबाद कमिश्नरेट के 36 अधिकारी एवं कर्मचारियों को विभिन्न पदक और सम्मान चिह्नों से सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया ,विजयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह को दो अलग-अलग सम्मान मिले। उन्हें राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (स्वर्ण) प्रदान किया गया।पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा के लिए कौशांबी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार शर्मा, कोतवाली में तैनात दारोगा संजीव राणा, मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार शुक्ला तथा स्वाट टीम में तैनात मुख्य आरक्षी संदीप कुमार को पुलिस महानिदेशक का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न मिला। कई पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न प्रदान किया गया।किसको-किसको मिला सम्मान ,इनमें विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह और क्राइम ब्रांच में तैनात अनिल कुमार को स्वर्ण चिह्न मिला। वहीं सीसीटीएनएस प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार, मधुबन बापूधाम थानाध्यक्ष दारोगा रामकिशन, क्राइम ब्रांच में तैनात दारोगा यश कुमार, मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, हिमांशु मलिक, अभियोजन कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी जयकांत शर्मा, कौशांबी थाने में तैनात सिपाही विनेश चौधरी और पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही अनु को रजत प्रशंसा चिह्न मिला। गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी विक्रम सिंह गिरी और मधुबन बापूधाम थाने में तैनात मुख्य आरक्षी संतराम को सम्मानित किया गया।(गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक) गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में डीसीपी मुख्यालय कार्यालय के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार शर्मा, पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी अमित कुमार, डीसीपी सिटी कार्यालय के मुख्य आरक्षी उपेंद्र कुमार सिंह, पुलिस कार्यालय के मुख्य आरक्षी स्वयं प्रकाश, पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी पवन पालीवाल, ई-ऑफिस सेल के मुख्य आरक्षी प्रशांत कुमार दुबे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) कार्यालय के मुख्य आरक्षी ललित कुमार और वेरिफिकेशन सेल के मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह शामिल हैं।
पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित,सबरीमाला केस के जांच अधिकारी को मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, कोच्चि सिटी पुलिस में दे चुके हैं सेवा,राष्ट्रपति भवन से आया बुलावा; दिल्ली में 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार की मीसा को करेंगी सम्मानित,*(वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक)* मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मूलचंद, लीडिंग फायरमैन नेपाल सिंह, फायर सर्विस चालक सतेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, फायरमैन जुगेंद्र सिंह, विनय यादव, आयुष्मान कुमार शर्मा, दीपक कुमार-1 और उमाकांत शुक्ला को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है। सर्विलांस सेल में तैनात मुख्य आरक्षी आदेश त्रिपाठी को भी वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।












