नोएडा में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को किया गया नमन

नोएडा में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को किया गया नमन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 14 अगस्त, 2026 विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज शहीदों के त्याग, बलिदान एवं देश की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए आज सेक्टर-29, नोएडा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, प्रशासक जिला पंचायत अमित कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा शहीदों के जीवन, उनके सैन्य योगदान एवं देश की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी, सुरक्षा एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके जीवन से आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। विद्यार्थियों एवं स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने शहीद स्मारक पर उपस्थित होकर अमर शहीदों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पूर्व सैन्य अधिकारियों तथा विद्यार्थियों ने शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें