मा0मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित,राशन वितरण नियमित रूप से सुनिश्चित हो, कोई भी पात्र लाभार्थी न छूटे: कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा

मा0मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित,राशन वितरण नियमित रूप से सुनिश्चित हो, कोई भी पात्र लाभार्थी न छूटे: कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

BJP की ,डबल इंजन सरकार ने खोले लाभ और कमाई के नए अवसर: विधायक अजीत पाल त्यागी,90 से 125 रूपये प्रति कुन्तल बढ़ाया लाभांश, अन्नपूर्णा भवनों में कर सकेगें अन्य वस्तुओं की विक्रय, मुख्यमंत्री ने किया राशन डीलरों के कार्यों की प्रशंसा,गाजियाबाद,दिनांक: 17 अगस्त 2026। मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लोकभवन सभागार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण का सजीव प्रसारण किया गया,

जो कि जानकी भवन, रामलीलाम मैदान, कविनगर में भी देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश), मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी मंचासीन रहें।

सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके साथ मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ द्वारा स्वागत सम्बोधन किया गया।कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रसारण में मा0मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2017 में जब हमारी सरकार सत्ता में आई तब जनसुनवाई के दौरान 30 प्रतिशत शिकायतें सिर्फ खाद्यय विभाग की होती थी, किन्तु आज शून्य प्रतिशत है।

ये राशन डीलरों की कमी नहीं थी ये उस समय की सरकार की कमी थी। राशन डीलरों की लाभ एवं आय में बढ़ोतरी हेतु केन्द्र सरकार द्वारा प्रति कुन्तल पर 10 रूपये एवं राज्य सरकार द्वारा 25 रूपये बढ़ाये जा गये हैं, अब आपकों प्रति कुन्तल 90 रूपये नहीं, 125 रूपये प्राप्त होंगे और इसके साथ ही हमने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि वे भी 25 रूपये प्रति कुन्तल करें। इसके साथ ही प्रत्येक जनपद में अन्नपूर्णा भवन तैयार किये जा रहे हैं जिससे कि आपको खाद्यान्न के संरक्षण एवं सुरक्षित रखने में कोई समस्या ना हो और अब आप वहां अन्नपूर्णा भवन के संचालक के रूप में जाने जायेगें।

आप की आय बढ़ाने हेतु आप अन्नपूर्णा भवन में 39 प्रकार की वस्तुऐं विक्रय हेतु रख सकते है। परन्तु ध्यान रहें उसमें कोई भी नशे, ज्वलनशील सहित नियमानुसार प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं रख सकते। इसके साथ ही समस्त देश—प्रदेश वासियों से आग्रह है कि स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें साथ ही लोकल को ग्लोबल बनाएं। आप लोगों के द्वारा कोरोना काल में भी पूर्ण सहयोग दिया गया, जिसके लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। आप सभी लोगों को आय के नये साधन प्राप्त होने की हार्दिक बधा

संजीव प्रसारण के उपरान्त मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज कोई भूखा नहीं सोता, हर वर्ग के विकास लिए डबल इंजन सरकार संवेदनशील हैं और निरंतर कार्यरत/प्रयत्नशील है। जिसके क्रम में सुरक्षा विभाग में होमगार्डों, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में निरंतर उनकी आमदनी में बढ़ोतरी की जा रही है और आज राशन डीलरों की आय में भी बढ़ोतरी की गई है। कहा कि राशन का वितरण नियमित होता रहे और कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने ना पाएं।

आप सभी को मेरी ढेरों शुभकामनाऐं।विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डबल इंजन के सरकार के वादे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की ओर यह एक और कदम हैं। डबल इंजन सरकार ने खोले लाभ और कमाई के नए अवसर, इसका लाभ लें। विधायक अजीत पाल त्यागी इसी के मेरी आपको ढेरों शुभकामनाऐं है।

कार्यक्रम के दौरान मा0कैबिनेट मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को 05 अन्तोदय कार्ड व 07 गृहस्थी कार्ड प्रदान किए। इस मौके पर राशन डीलरों द्वारा मा0कैबिनेट मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर डबल इंजन की सरकार का आभार प्रकट किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों, मीडिया बन्धुओं और राशन डीलरों को धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.पूनम शर्मा ने किया।जनपद में राशन वितरण से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी,जनपद गाजियाबाद में कुल 556 राशन डीलर, पात्र गृहस्थी योजना के 440831 राशन कार्ड, जिनमें 1923057 यूनिट एवं अन्त्योदय अन्न योजना के 8500 राशन कार्ड, जिनमें 29272 यूनिट वर्तमान में प्रचलित है।

पात्र गृहस्थी योजना के अन्तर्गत राशन कार्डों पर प्रतियूनिट 03 कि०ग्राम गेंहू व 02 कि०ग्राम चावल कुल 05 कि०ग्राम प्रति यूनिट खाद्यान्न तथा अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान्न, जिसमें 21 कि०ग्राम गेंहू व 14 कि०ग्गाम चावल का निःशुल्क वितरण एवं प्रत्येक तीन माह पर प्रतिकार्ड 03 किलो चीनी 18/- रू. प्रति कि०ग्राम की दर से वितरित की जा रही है। इस प्रकार जनपद में प्रतिमाह लगभग 20 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना में प्रतिमाह 99 हजार कुन्तल खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

जनपद में ई-पॉस मशीन के माध्यम से प्रति माह 99.98 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण आधार प्रमाणीकरण से किया जा रहा है। जनपद में राशन कार्डों में फीडिंग/सींडिग का प्रतिशत शत—प्रतिशत। वर्तमान में जनपद में कुल 11 अन्नपूर्णा भवन संचालित है एवं 79 अन्नपूर्णा भवन निर्माणाधीन है, जिनका कार्य अगले माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा, इस प्रकार जनपद में अन्नपूर्णा भवनों की कुल संख्या 90 हो जायेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 37 अन्नपूर्णा भवनों की कार्ययोजना हेतु पत्र शासन को प्रेषित कर दिया गया है।

जनपद में वर्तमान में कुल 15 जनपोषण केन्द्र / न्यूट्रिशियन हब संचालित है. जिनपर उचित/न्यूनतम मूल्य पोष्टिक खाद्य पदार्थ बिक्री हेतु उपलब्ध है।इसके अलावा जनपद में विभिन्न कम्पनियों के कुल 122 पैट्रोल पम्प एवं 96 गैस एजेंसी संचालित है। गैस एजेंसियों पर कुल 448334 गैस कनेक्शन उपभोक्ता है। जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत कुल 107326 गैस कनेक्शन जारी किये गये है। जीरो पॉवर्टी के अन्तर्गत वांछित परिवारों को निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन दिये जाने की प्रक्रिया जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें