अखिलेश यादव अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा ले अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सरकार नहीं आने वाली-फैयाज अहमद
दैनिक चक्र ब्यूरो उत्तराखंड फैयाज अहमद देहरादून -मार्गदर्शा के आदरणीय डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रचारक स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदुस्तानी पसमांदा मंच उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक फैयाज अहमद ने शुक्रवारको सपा 2 मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा आज सहारनपुर में पसमांदा समाज की एक मीटिंग को संबोधित करते हुए फैयाज अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के प्रदेश संयोजक फैयाज अहमद ने शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर
जमकर निशाना साधा। फैयाज अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव 2047 तक अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा लें यहीं उनके लिए बहुत बड़ी बात है। सत्ता में आना तो बहुत दूर है।
कहा कि वह 2047 तक सत्ता में वापसी करने वाले नहीं है। इसी बौखलाहट में वह अनर्गल
बयानबाजी करके जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
फैयाज अहमद ने कहा कि विपक्ष के पास भाजपा सरकारों के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह राम मंदिर में चंदा चोरी का मुद्दा उठाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं। कहा कि चोरी की जांच पुलिस कर रही है। एफ आई आर हो चुकी है। छापेमारी और जांच चल रही है। पुलिस अपना काम कर रही है। एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में राजनीति करने की जरूरत नहीं है।
फैयाज अहमद ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी का शासन काल भी देखा है कैसे समाजवादी पार्टी के लोग गुंडागर्दी करते नजर आते थे थाना चौकिया में कैसे अफसरों दरोगाओं पर रौब झाड़ते थे कैसे सरेआम लड़कियों के साथ छेड़खानी की जाती थी जवान बच्चियों का सड़क पर चलना मुश्किल था दिन में डकैती अपहरण बलात्कार गुंडागर्दी एक आम बात थी फैयाज अहमद ने कहा दंगा करने में सबसे आगे समाजवादी पार्टी के नेता नजर आते थे उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम था फैयाज अहमद ने कहा अब उत्तर प्रदेश की जनता जब से बाबा जी ने उत्तर प्रदेश की बागडोर को संभाला है जनता खुशहाल है खासकर पसमांदा मुस्लिमसमाज के अंदर खुशी का माहौल है फैयाज अहमद ने कहा मुजफ्फरनगर कव्वाल में दंगे का श्रेय समाजवादी पार्टी को जाता है कथ्वाल देंगे का दंत आज तक लोग भूल नहीं पा रहे हैं फैयाज अहमद ने कहा पसमांदा समाज का आज तक कोई भला समाजवादी पार्टी की सरकार में नहीं हुआ है और पसमांदा समाज सब कुछ देख रहा है
इन सब मुख्य विपक्षी पार्टियों ने पसर्मादा समाज का शारीरिक शैक्षणिक मानसिक उत्पीड़न किया है पर अब पसमांदा जागरुक है अब इन विपक्षी पार्टियों के बहकावे में नहीं आएगा और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास में आस्था रखते हुए उत्तर प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में वोट और सपोर्ट करेगा.
ये भी पढ़ें राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस लगाएगी मेडिकल कैंप












