पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर विद्यालय में शोकसभा

पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर विद्यालय में शोकसभा

संवाददाता सुमित मिश्रा

कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज बाजार स्थित फतेह बहादुर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिव सागर सिंह के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में विद्यालय के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र बहादुर सिंह, बद्रीनाथ यादव, इंटर कॉलेज डीहा के पूर्व प्रधानाचार्य पारसनाथ मिश्र, सेवानिवृत्त लिपिक चंद्रभूषण त्रिपाठी, राम भजन सरोज तथा प्रधानाचार्या बीनू सिंह ने स्वर्गीय शिव सागर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय और शिक्षा जगत के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शिव सागर सिंह ने अपने पूरे कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। विद्यार्थियों के प्रति उनका स्नेह और शिक्षकों के साथ उनका आत्मीय व्यवहार सदैव याद किया जाएगा। विद्यालय के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें