प्रतापगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

प्रतापगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने रेस्टोरेंट, मिष्ठान एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान दूध, पनीर, खोया, घी और मैंगो सिरप समेत कुल छह खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए। पट्टी क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के बाद कुण्डा तहसील के राजापुर बिन्धन स्थित मिश्रा पनीर केंद्र से पनीर का नमूना लिया गया।

नगर पालिका परिषद क्षेत्र के जीआईसी रोड स्थित सादाब एजेंसी से दूध के दो नमूने, चौक स्थित खोया मंडी से खोया का एक नमूना, पृथ्वीगंज स्थित सूरज किराना प्रतिष्ठान से ब्रांडेड घी का एक नमूना तथा चौक तिराहा स्थित बनवारी लाल एंड सन्स से मैंगो सिरप का नमूना संग्रहित किया गया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, डॉ. यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें