महेशगंज में जमीनी विवाद को लेकर महिला की शिकायत, एसपी ने सीओ सदर को सौंपी जांच

ईंट उखड़वाने के विवाद से शुरू हुआ मामला, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत; जांच के बाद होगी कार्रवाई

संवाददाता अमित सिंह

प्रतापगढ़/बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके द्वारा घर के सामने बिछाई गई ईंटों को उखड़वाने की धमकी दी गई और जब उसने मामले की जानकारी मीडिया को दी तो खबर प्रकाशित होने से नाराज थानाध्यक्ष ने उसे थाने बुलाकर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे दी। महिला ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

महेवामलकिया गांव निवासी विश्व मोहिनी गुप्ता पत्नी प्रेमचंद्र गुप्ता के मुताबिक, बरसात के कारण उनके जर्जर मकान के सामने पानी भर गया था। इससे बचाव के लिए वह वहां ईंट बिछवा रही थीं। आरोप है कि विपक्षियों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत कर दी, जिसके बाद उन्हें थाने बुलाया गया।

पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार को वह गांव निवासी राहुल तिवारी के साथ महेशगंज थाने पहुंचीं। आरोप है कि वहां मौजूद मुंशी काफी देर तक विपक्षी पक्ष से बातचीत करता रहा। बाद में महिला को कार्यालय में बुलाया गया, लेकिन उसकी बात सुने बिना उसके द्वारा बिछाई गई ईंटों को जेसीबी से उखड़वाकर फेंकवा देने की धमकी दी गई। महिला के साथ मौजूद राहुल तिवारी ने भी पूरे मामले को सुनने का आग्रह किया, लेकिन उनकी बात भी नहीं सुनी गई।

इसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी थानाध्यक्ष और मीडियाकर्मियों को दी। सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

महिला का आरोप है कि शनिवार को सिपाही उसके घर पहुंचे और उसे थाने बुलाकर ले गए। थाने पहुंचने पर खबर प्रकाशित होने से नाराज एसओ ने कथित तौर पर कहा कि “खूब अखबार में खबर छपवा लो, अब तुम्हारे खिलाफ ही मुकदमा लिख दूंगा।” पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध करीब आधे घंटे तक थाने में रोके रखा गया।

पुलिस की कार्यशैली से भयभीत महिला ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के मुताबिक, एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर से कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें जिस मोड़ पर दो साल पहले बची थी जान, वहीं सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें