त्यौहारों को देखते हुए पुलिस की सख्त पैदल गश्त, आमजन को सुरक्षा का भरोसा
जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा। SSP एटा के निर्देशन में त्यौहारों के दृष्टिगत आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पैदल गश्त अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी अलीगंज ने थाना जैथरा क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त की।
इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत दी गई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
ये भी पढ़ें रक्षाबंधन 2025: जानें 9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल












