बाबागंज में ‘अजगरा संवाद’ प्रतियोगिता, नेवादा खुर्द के शशांक शुक्ला ने हासिल किया प्रथम स्थान
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लॉक में आयोजित ‘अजगरा संवाद’ प्रतियोगिता में नेवादा खुर्द निवासी शशांक शुक्ला ‘ईशू’ ने अपने प्रभावशाली संवाद, तर्क और विचार प्रस्तुति से निर्णायक मंडल व उपस्थित लोगों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन युधिष्ठिर संवाद के संदर्भ में किया गया था। इसमें बाबागंज ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों से चयनित विजेता प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार और तर्क प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में नरियावां निवासी आचार्य अतुल द्विवेदी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ बाबागंज मिर्जा इरफान बेग ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शशांक शुक्ला को सम्मानित किया। शशांक शुक्ला अब बाबागंज ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला स्तरीय संवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
शशांक की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।











