बड़ी खबर: भाव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर मछली लदा पिकअप पलटा, चालक-खलासी घायाल
संवाददाता पवन कुमार पांडे
बाघराय/प्रतापगढ़। बाघराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर मछली से लदा एक ट्रक अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि पिकअप का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में पिकअप चालक और खलासी के हल्की चोटें आने की सूचना है। घटना अभी-अभी की बताई जा रही है।वहीं, हादसे के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर तैनात प्रशासन और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब दो घंटे बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, इस संबंध में संबंधित प्रशासन या कर्मचारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की विस्तृत जानकारी और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़.सड़क घेरकर कार पर केक काटना पड़ा भारी, रील वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई











